Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नियमित अभ्यास से मिलेगी सफलता- दीपेन्द्र सिंह

नियमित अभ्यास से मिलेगी सफलता- दीपेन्द्र सिंह
बस्ती, 10 मई। बेलाड़ी स्थित कृषक इण्टर कालेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक अंबिका सिंह व डा. दीपेन्द्र सिंह ने छात्राओं का माल्यार्पण कर उनका हौसला बढ़ाया और सफलता पर बधाइयां देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों ने परीक्षा के अनुभवों को साझा किया।


अंबिका सिंह ने कहा मेहनत और लगन से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है बशर्ते उद्देश्य पवित्र हो। परीक्षा की तैयारी एक दिन में नही होती, इसके लिये छात्र पूरे वर्ष योजना बनाकर पढ़ाई करता है। लक्ष्य ओझल हुआ तो सफलता दूर चली जाती है। इसलिये पूरे पाठ्यक्रम पर नजर रखते हुये छात्रों को नियमित अभ्यास करना चाहिये। डा. दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में विक्रम, शादाब आलम, पीयूष सिंह तथा इण्टर में धनन्जय, रोहित और मो. अरबाज ने कालेज टॉप किया। इसके अलावा हाईस्कूल में आदित्य, अखिलेश यादव, अमन कुमार, कृष्णा यादव, मोहित, प्राण यादव, शिवदास, सिद्धार्थ का परीक्षाफल सराहनीय रहा। सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य उदयप्रताप सिंह, राजेश कुमार सिंह, श्रीमती विभा उपाध्याय, श्रीमती शालिनी शुक्ल, सुनील कुमार, शबीह अहमद, हरीराम यादव, गंगा प्रकाशसिंह, राकेश कुमार मिश्र, दिलीप गुप्ता, आदर्श मौर्या, इन्द्रकुमार यादव, राजकुमार वर्मा, अशोक कुमार मिश्र आदि की मौजूदगी रही।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad