Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोएडा शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की पहल

नोएडा शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की पहल
गौतमबुद्ध नगर (ओ पी श्रीवास्तव)।
नोएडा शहर को प्लास्टिक से मुक्त करने हेतु प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर लोकेश एम ने भगीरथ प्रयास शुरू किया है। उनका मानना है कि नोएडा को स्वच्छ एवं प्रदुषण रहित वातावरण प्रदान करने में सिंगल यूज प्लास्टिक बहुत बड़ी बांधा है। जो नालों सीवरों को चोक करने के साथ ही प्रदुषण को भयंकर रूप से बढ़ाता है। उल्लेखनीय है कि  डॉ. लोकेश एम उत्तर प्रदेश कैडर के तेज तर्रार आईएएस हैं। 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नोएडा का विकास करने की भारी जिम्मेदारी सौंप रखी है। इसी सिलसिले में डॉ. लोकेश एम के निर्देश पर प्राधिकरण ने एक बड़ा फैसला लिया है। नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। इतना ही नहीं नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के ऊपर जुर्माना लगाने का भी फैसला लिया गया है। इस संबंध में अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि नोएडा शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। 


सिंगल यूज प्लास्टिक का किसी भी प्रकार से यूज करने वाले व्यक्ति, दुकानदार तथा संस्थान के ऊपर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की टीम को मैदान में उतारा गया है। जो पिछले एक सप्ताह से शहर में अभियान चला कर सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त कर रही है। इस अभियान के तहत बाजारों, मॉल, दुकानों और संस्थानों में जाकर दुकानदारों और ग्राहकों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही, लोगों को कपड़े और जूट जैसे वैकल्पिक थैलों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 


प्राधिकरण का साफ संदेश है कि अब कोई ढील नहीं दी जाएगी। यह सिर्फ एक दिखावटी मुहिम नहीं है, बल्कि नोएडा को टॉप पर लाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में ईमानदारी से किया जा रहा भगीरथ प्रयास है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने सख्त लहजे में कहा है कि यह अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेगा। जो भी व्यक्ति या संस्थान सिंगल यूज प्लास्टिक के बैन का उल्लंघन करेगा, उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने यह भी कहा है कि शहर की स्वच्छता रैंकिंग को बेहतर करना सिर्फ सरकार या प्राधिकरण की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक को इसमें भागीदारी निभानी होगी। देखना है कि नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर लोकेश एम का यह भगीरथ प्रयास कहा तक सफल हो पाता है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad