Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अलीगढ़ से हैरान करने वाला मामला, पति के सुसाइड का पत्नी ने बनाया वीडियो

अलीगढ़ से हैरान करने वाला मामला, पति के सुसाइड का पत्नी ने बनाया वीडियो
यूपी डेस्कः
अलीगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपने घर में फांसी का फंदा लगाकार सुसाइड कर रहा था और उसकी पत्नी उसका वीडियो रही थी। दरअसल, अलीगढ़ के रहने वाले एक युवक अर्जुन ने अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। गुरुवार को पत्नी सर्वेश ने ससुराल पक्ष को फोन कर अर्जुन की मृत्यु की जानकारी दी। 


मृतक के पिता ने अपनी बहु को इस घटना का जिम्मेदार ठहराया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अर्जुन के पिता लालूराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अर्जुन मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। करीब 13 वर्ष पहले उसकी शादी सर्वेश से हुई थी, उनके दो बच्चे भी है। लेकिन पिछले कुछ समय से पुत्रवधू सर्वेश का प्रेम-प्रसंग नोएडा निवासी अनिकेत नामक युवक से हो गया। बहू लगातार उनके बेटे को परेशान करती थी। उन्होंने लगाया कि बहू सर्वेश लगातार अर्जुन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थीं और उसी के कारण अर्जुन तनाव में रहने लगा था। उसने ये भी बताया कि एक महीने पहले उनकी बहु अपने प्रेमी के साथ भाग भी गई थी, लेकिन उसे पुलिस ने बरामद कर लिया था। बेटे की आत्महत्या के लिए बहू जिम्मेदार है। उसे सजा मिलनी चाहिए। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad