Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बलिया में मेरठ जैसी घटना, पुति को मारकर किये 6 टुकड़े

बलिया में मेरठ जैसी घटना, पुति को मारकर किये 6 टुकड़े
यूपी डेस्कः
बलिया में 50 साल की एक अधेड़ महिला ने अपने प्रेमी व दो अन्य के सहयोग से पति को मौत के घाट उतार दिया। उसकी लाश के 6 टुकड़े किये और अलग अलग स्थानों पर फेंक दिया। महिला का किसी और के साथ चक्कर चल रहा था। 10 मई को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति का हाथ-पैर कटा शव मिला था। 


अगले दिन कुएं में धड़ भी मिला। शव की पहचान राजेंद्र कुमार के रूप में हुई। दरअसल, मृतक की पत्नी माया देवी ने 10 मई को बलिया थाना कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पति देवेंद्र कुमार जो सेना से रिटायर्ड हैं लापता हो गए हैं। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा है। वह बेटी को लाने के लिए बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन गए थे। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी, इसी दौरान एक हाथ-पैर कटा शव मिला था। अगले दिन कुएं में पड़ा धड़ भी मिला। 


इसके बाद पुलिस ने पहचान कराई तो शव की पहचान राजेंद्र कुमार के रूप में हुई। पुलिस का मृतक की पत्नी पर पहला शक गया। शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की और जांच की। माया देवी का अनिल यादव नाम के एक व्यक्ति के साथ अफेयर था। पहले तो उन्होंने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की मगर कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उनकी पोल खुल गई। पुलिस की सख्ती के बाद उन्होंने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उन दोनों के दो साथियों को भी पकड़ लिया, जिन्होंने मर्डर करने में साथ दिया। पुलिस मृतक का सिर तलाश रही है, वो आरोपियों ने घाघरा नदी में फेंक दिया था। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad