Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पाकिस्तान बॉर्डर से लगे शहरों में रेड अलर्ट, नागरिकों पर ड्रोन हमले कर रहा है पाकिस्तान

पाकिस्तान बॉर्डर से लगे शहरों में रेड अलर्ट, नागरिकों पर ड्रोन हमले कर रहा है पाकिस्तान
नेशनल डेस्कः
पाकिस्तान ने शनिवार सुबह फिर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात में हमला किया। राजौरी, पुंछ और जम्मू में भी भारी गोलाबारी की गई। राजौरी के प्रशासनिक अफसर समेत 5 लोगों की गोलाबारी में मौत हो गई। पाकिस्तान बॉर्डर से लगे श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में रेड अलर्ट है। चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है।


भारतीय विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय शनिवार को सुबह 10ः30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इससे पहले शुक्रवार को रात 7.47 से रात 10.57 के बीच पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के 26 शहरों में 550 से ज्यादा ड्रोन दागे। इस हमले को आर्मी ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान का दावा है कि उसने आदमपुर, उधमपुर, पठानकोट, सूरतगढ़ और सिरसा एयरफील्ड पर भी अटैक किया। इसके अलावा राजौरी में मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर, पंजाब के ब्यास में ब्रह्मोस स्टोरेज फैसिलिटी को भी निशाना बनाया। हालांकि भारत ने इसकी पुष्टि नहीं की है। भारतीय सेना ने जम्मू के पास पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड तबाह कर दिया। ड्रोन यहीं से दागे जा रहे थे। न्यूज एजेंसी ने डिफेंस सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है-भाष्कर डिजिटल।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad