Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लखीमपुर-खीरी के पलिया में भीषण हादसा, 3 की मौत

लखीमपुर-खीरी के पलिया में भीषण हादसा, 3 की मौत
यूपी डेस्कः
लखीमपुर-खीरी के पलिया क्षेत्र में हुये एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। थाना सम्पूर्णानगर क्षेत्र के ग्राम त्रिकौलिया के तीन युवक दीपक पुत्र बालकराम उम्र 25, विशाल पुत्र जमुना प्रसाद उम्र 17 और निहाल पुत्र ननकू उम्र 13 बाइक से पलिया से अपने घर लौट रहे थे। त्रिकौलिया गांव के पास उनकी बाइक सामने जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। 


टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तीनों युवक बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी त्रिकौलिया गांव के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस तीनों को पलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर नहीं मिलने पर इस मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad