Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

इस हफ्ते आ सकता है सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट

इस हफ्ते आ सकता है सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट
नेशनल डेस्कः
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा तीन चार दिनों के भीतर होने की संभावना है। लाखों छात्र बेसब्री से परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र अपने एग्जाम रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग कर ब्ठैम् की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in बइेम.हवअ.पद पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।


सीबीएसई द्वारा पिछले साल कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 13 मई को घोषित किए गए थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड इस बार भी अगले दो-तीन दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्रों से अनुरोध है कि वे अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें क्योंकि यह रिजल्ट डाउनलोड करने में सहायक होगा। सीबीएसई ने पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए कई नई प्रक्रियाएं लागू की हैं। अब छात्र अपनी इवैल्यूएटेड आंसर शीट की फोटोकॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह कदम खासकर उन छात्रों के लिए है जो मार्क्स वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया से गुजरना चाहते हैं, ताकि रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। पिछले साल, कक्षा 12वीं का पासिंग प्रतिशत 87.98 प्रतिशत रहा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad