Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

परेशान हैं परिजन, 02 मई से लापता शुभेन्दु का कोई सुराग नहीं, पुलिस नेटवर्क भी नाकाम



परेशान हैं परिजन, 02 मई से लापता शुभेन्दु का कोई सुराग नहीं, पुलिस नेटवर्क भी नाकाम
बस्ती, 03 जून।
जिले में नगर थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव का युवक 20 वर्षीय शुभेन्दु पाण्डेय पुत्र दिलीप कुमार पाण्डेय 2 मई से लापता है। शुभेन्दु 02 मई को नीट की परीक्षा देने लखनऊ से बस्ती आ रहा था। उसने आखिरी बार शाम 7 बजे हरैया पहुंचने की जानकारी परिजनों को दी थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है। लापता युवक की लंबाई करीब 6 फुट है। वह काली टी-शर्ट और लोवर पहने हुए था। 


तब से न तो वह घर पहुंचा और न ही उससे कोई संपर्क हो पाया है। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार ने जनता से मदद की अपील की है। शुभेन्दु के लापता हुये एक महीने से ज्यादा हो गया। रिश्तेदारों, दोस्तों के यहां पता करने पर परिजनों को कोई सुराग नही मिला और नही पुलिस का नेटवर्क शुभेन्दु को ढूढ़ पाया। परिजन हैरान परेशान हैं। हर कोई यही कह रही है शुभेन्दु हरैया तक आया तो वहां से कहा चला गया, उसे जमीन निगल गई या आसमान। सवाल ये भी है कि पुलिस का नेटवर्क और खुफिया तंत्र क्या इतना कमजोर हो गया है। दिलीप पाण्डेय के दो बेटे हैं, शुभेन्दु छोटा है। बड़ा बेटा बाहर रहकर अपना काम करता है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad