Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देशभर में बढ़ रहे कोरोना मामले, कुल 3976 केस एक्टिव, 34 मौतें



देशभर में बढ़ रहे कोरोना मामले, कुल 3976 केस एक्टिव, 34 मौतें
नेशनल डेस्कः
देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कुल 3976 केस एक्टिव है। स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट के मुताबिक 10 दिन में 15 गुना मामले बढ़े हैं। केरल में सबसे ज्यादा 1435 केस हैं। महाराष्ट्र में 506 मरीज हैं। मई से लेकर अभी तक कुल 34 लोग जांन गंवा चुके हैं। बीते 24 घंटे में 6 मौतें हुई हैं। 


सोमवार को अहमदाबाद में 18 साल की गर्भवती लड़की और 47 साल की महिला की कोरोना से जान गई। इससे पहले रविवार को दिल्ली में 22 साल की लड़की और तमिलनाडु में 25 साल के लड़के की कोरोना से मौत हुई थी। लगातार बढ़ते केसों के बीच कर्नाटक सरकार ने पब्लिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और स्वच्छता का खास ध्यान रखने की अपील की। बुखार, खांसी, सीने में दर्द या सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत जांच कराने को कहा है। राज्य में 253 एक्टिव केस हैं। सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- अगली कोविड महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। केंद्र कोविड सैंपल कलेक्शन, कोविड सेंटर्स और ट्रांसपोर्ट पॉलिसी नीति की तैयारियों की डिटेल दे। सरकार का कहना है कि कोविउ से निपटने की तैयारियां पूरी हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad