Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एटाः महिला को अगवा कर किया गैंगरेप


एटाः महिला को अगवा कर किया गैंगरेप

यूपी डेस्कः यूपी में दुष्कर्म मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला एटा जिले का है। यहां पर कुछ दरिंदों ने एक महिला को तीन दिन तक अगवा कर रखा और निर्वस्त्र कर उसकी पिटाई की। सिर और भौंह के बाल भी काटे और इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। थाना जलेसर में एक महिला ने भानू यादव निवासी रेजुआ सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


महिला का आरोप है कि उसे इन लोगों ने तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दरिदंगी की। वह ब्यूटी पार्लर संचालिका है। उसके पति का किसी के साथ अफेयर था और वो उस औरत के साथ गुरुग्राम में रहता है। इस कारण वह अपने मायके रहती है। एक व्यक्ति जरूरत पर उसकी आर्थिक मदद कर देता है। इस बात से उसका भाई भानू यादव नाराज रहता है। इसी वजह से उन्होंने उसे अगवा कर लिया। उसने बताया कि 21 मई को कस्बा के निधौली चौराहे के पास वह एक दुकान से सामान खरीदने जा रही थी। तभी रास्ते में भानू यादव, चित्रांश और हरिनंदन ने रोक लिया। इनके हाथ में लाठी-डंडे और बंदूक थी। इन लोगों ने अन्य लोगों को भी बुला लिया। 


इसके बाद उसे गाड़ी में अगवा कर ले गए। अपने घर ले जाकर आंगन में पटक दिया और दरवाजा बंद करके नग्न कर पीटने लगे। चिल्लाने पर एक गाड़ी में डालकर आगरा के दयालबाग के पास कहीं ले गए। इसके बाद उन्होंने जंजीर से बांधकर सामूहिक दुष्कर्म किया।  महिला का आरोप है कि उसके साथ 24 मई तक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद 25 मई को वह किसी तरह वहां से भाग निकली और रात को लगभग 2 बजे किसी तरह दयालबाग पुलिस चौकी पर पहुंची। उसने बताया कि आरोपियों ने दो मोबाइल फोन, 5000 रुपये, चांदी की बिछिया और आधार व पैन कार्ड सहित सभी जरूरी दस्तावेज भी छीन लिए और जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad