Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 महिलाओं की मौत



पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 महिलाओं की मौत
यूपी डेस्कः
अमरोहा में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 5 महिलाओं की मौत हो गई। धमाके से फैक्ट्री की इमारत और टीनशेड पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गए। 12 से अधिक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है।



पटाखा फैक्ट्री अतरासी गांव से 2 किमी दूर जंगल में स्थित है। फैक्ट्री में सुबह करीब 25 महिला और पुरुष मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान किसी मजदूर के बच्चे ने पटाखा जला दिया। इसके बाद बारूद में आग लग गई। लगातार करीब 15 मिनट तक ब्लास्ट होता रहा। धमाके के बाद फैक्ट्री का मलबा 300 मीटर दूर तक फैल गया। मजदूर कई मजदूर मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। 


लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। डीएम- निधि गुप्ता और एसपी अमित कुमार आनंद मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम राहत और बचाव कार्य जुटी है। यह पटाखा फैक्ट्री बिना लाइसेंस और सुरक्षा इंतजाम के चलाई जा रही थी। अधिकारियों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार फैक्ट्री हापुड़ निवासी व्यक्ति की बताई जा रही है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad