Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्तीः बेहद घटिया स्तर पर पहुंची पुलिसिंग, अपराध बेकाबू



बस्तीः बेहद घटिया स्तर पर पहुंची पुलिसिंग, अपराध बेकाबू
बस्ती, 15 जून।
जिले में पैकोंलिया थानान्तर्गत जीतीपुर लालापुरवा में चाकुओं से गोंदकर 13 साल की नाबालिक बच्ची की हत्या कर दी गई। इस मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। घटना में 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जनपद में इस हृदय विदारक घटना को लेकर लोगों में गजब का गुस्सा है। 


वहीं बस्ती पुलिस सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है। हैरानी इस बात की है कि उच्चाधिकारियों ने आंख कान दोनो बंद कर रखा है। सीओ सत्येन्द्र भूषण त्रिपाठी का गोलमटोल बयान सामने आया है जैसे सामान्य घटनाओं मे होता है। स्थानीय पुलिस पर कोई कार्यवाही नही हुई। पुलिस अधीक्षक और डीआईजी ने अभी तक इस घटना पर मुंह खोलना उचित नही समझा। घटना के बाद जिला अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। कायस्थ सेवा ट्रस्ट के दर्जनों लोग आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचे। सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सोमवार को सुबह कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय तथा देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।


ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा बस्ती में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हो रही है। आये दिन हो रहे हत्या, रेप, जमीनों पर अवैध कब्जों के मामले में पुलिस दोहरी भूमिका निभा रही है। अक्षम पुलिसकर्मियों को थाने की कमान दी गई है। एफआईआर लिखाने में पीड़ितों को पसीना बहाना पड़ रहा है। रिश्वत के बगैर पुलिस कुछ भी करने को नही तैयार है। पुलिस जनान्दोलन के लिये विवश कर रही है। देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा घटना बहुत आहत करने वाली है। पुलिस थाने बेंचे जा रहे हैं। लोगों को इंसाफ नही मिल रहा है। पुलिस की लापरवाही के चलते हत्या और जमीनों पर अवैध कब्जों के मामले बढ़ गये हैं। प्रशासन यदि आन्दोलन की भाषा ही समझता है तो कांग्रेस के लोग सड़क पर उतरेंगे।


आपको बता दें जीतीपुर निवासी अतुल श्रीवास्तव अपने घर के निकट पैमाइश व सीमांकन करवाने के बाद मिट्टी गिरवा रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के विरोध करने पर मामला तूल पकड़ता गया। दूधनाथ वर्मा और अमरनाथ वर्मा ने अतुल श्रीवास्तव व उनके स्वजनों पर जानलेवा हमला कर दिया जिसते 14 साल की परी श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने परी को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। पता चल रहा है दूसरे पक्ष को स्थानीय पुलिस संरक्षण दे रही थी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad