Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेगा 50 हजार



तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेगा 50 हजार
राजस्थान डेस्कः
माहेश्वरी समाज में घटती जनसंख्या को देखते हुये अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन, पुष्कर ने एक अनूठी पहल की है। इस नई योजना के तहत समाज में तीसरी संतान होने पर दंपती को ₹50,000 की फिक्स्ड डिपॉजिट प्रदान की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य माहेश्वरी समाज की जनसंख्या को बढ़ावा देना और सामाजिक एकता को मज़बूत करना है।


हाल ही में भीलवाड़ा के इंद्रप्रस्थ टॉवर में आयोजित एक विशेष समारोह में इस योजना के तहत सात परिवारों को 50-50 हज़ार रुपये की फिक्स डिपाजिट प्रदान की गई जो इस पहल की शुरुआत का प्रतीक है। यह पहल अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन के अध्यक्ष रामकुमार भूतडा के निर्देश पर लागू की गई है। माहेश्वरी समाज राजस्थान का एक प्रतिष्ठित वैश्य समुदाय है जो व्यापार, शिक्षा और सामाजिक सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है। संयुक्त राष्ट्र की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या 2025 में 1.46 अरब तक पहुंचने की उम्मीद है लेकिन प्रजनन दर 1.9 तक गिर गई है जो प्रतिस्थापन स्तर (2.1) से नीचे है। यह स्थिति ना केवल माहेश्वरी समाज बल्कि कई अन्य समुदायों के लिए भी चिंता का विषय है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad