Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मॉर्निंग वाक पर निकली बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत



मॉर्निंग वाक पर निकली बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत
कलवारी, बस्ती (दिलीप श्रीवास्तव)
ऐतिहासिक राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के चक बंजारीजोत के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया


शुक्रवार को चक बंजारीजोत गांव निवासी 60 वर्षीय पार्वती पत्नी रामानंद भोर में रमजानकी मार्ग पर टहलने के लिए गई थी तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। कलवारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस बस्ती भेज दिया। इस दर्दनाक घटना से बेटा दिलीप कुमार, बुद्धिराम, बेटी लालमती व शांति का रो रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दिनेश चंद चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad