Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आगरा में रील बनाते समय हुआ हादसा, यमुना में 6 बहनों की डूबने से मौत

आगरा में रील बनाते समय हुआ हादसा, यमुना में 6 बहनों की डूबने से मौत
यूपी डेस्कः
आगरा में घर से 800 मी. दूर यमुना नदी में नहाने गई 6 बहनों की डूबने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वे रील बना रही थीं। 6 बहनों से पहले उन्हीं के परिवार के 4 चचेरे भाई यमुना नदी पर नहाने गए थे। भाइयों ने डूब रही बहनों को बचाने का प्रयास किया, मगर वह भी डूबने लगे, तो बहनों का हाथ छोड़ दिया। स्टीमर और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया और 2 किमी. तक सर्च अभियान चलाया गया। सभी 6 बच्चियों को बाहर निकाला। 



तीन सगी और एक चचेरी बहन की मौत हो चुकी थी। दो बच्चियों को पुलिस के जवानों ने सीपीआर दिया, तो उनकी सांस चलने लगी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मगर 3 घंटे के इलाज के बाद उनकी भी मौत हो गई। यह घटना सिकंदरा के नगला स्वामी गांव की है। पोस्टमॉर्टम के बाद शाम करीब 7ः30 बजे सभी का गांव में जेसीबी से अलग-अलग गड्ढा खोदकर अंतिम संस्कार किया गया। योगी सरकार ने मरने वालों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। 


सिकंदरा के नगला स्वामी गांव में सुरेश और दिनेश का परिवार रहता है, दोनों भाई हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे सुरेश की बेटियां मुस्कान (17), संध्या (15) और दिव्या (14) यमुना नदी पर नहाने जा रही थीं। उनके साथ दिनेश की बैटी नैना (13) भी गई। साथ में आगरा की टेढ़ी बगिया की रहने वाली मौसी की भी दो बेटियां सोनम और शिवानी नहाने चली गईं। इनसे पहले इसी परिवार के 4 चचेरे भाई भी यमुना नदी के तट पर नहाने गए थे। लड़कियां वहां मोबाइल से पानी में नहाते हुए वीडियो बनाने लगीं। इस दौरान छह बहनों ने हाथ पकड़ा हुआ था। वह रील की तरह वीडियो शूट कर रही हैं। अचानक उनका पैर गड्ढे में चला गया और वे डूब गईं। भाइयों ने कोशिश की लेकिन नही बचा पाये।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad