बस्ती के चौराहों का होगा सुन्दरीकरण
बस्ती, 03 जून। मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद द्वारा विभिन्न चौराहों के नवीनीकरण एवं सौन्दरीयकरण का कार्य कराया जायेगा। यह जानकारी देते हुये नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नगरोदय योजना में दिए गए विभिन्न कार्यों में मुख्यतः कंपनीबाग चौराहा, भगत सिंह चौराहा शामिल हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता अंकुर वर्मा ने बताया कि बीडीए द्वारा व्यवस्थित जल निकासी के लिए बनाए जा रहे नाले के निर्माण का कार्य पूरा हो जाने के बाद कंपनीबाग चौराहे पर गुरू गोविंद सिंह चौक का भव्य निर्माण कराया जाएगा।
बस्ती के चौराहों का होगा सुन्दरीकरण
June 03, 2025
0
Tags













Post a Comment
0 Comments