Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कानपुर में 6 साल की बच्ची संग दरिंदगी



कानपुर में 6 साल की बच्ची संग दरिंदगी
यूपी डेस्कः
कानपुर में एक मजार के पीछे छह साल की बच्ची के साथ रेप हुआ। मंगलवार की देर शाम परिजनों को बच्ची खून से लथपथ मिली। विरोध करने पर आरोपी ने पास में पड़ी ईंट से उसके सिर पर हमला कर दिया और उसके मुंह में पत्ते इूस दिये। इससे बच्ची बेहोश हो गई। बच्ची को मरा समझकर वह मौके से फरार हो गया।



सूचना पर पुलिस आनन-फानन में बच्ची को घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देख उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया। वारदात के बाद गांव में फोर्स तैनात है। मामला घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। बच्ची के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने बताया, मोहल्ले में ही रहने वाले युवक ने मेरी छह साल की बेटी को चॉकलेट दिलाने के बहने अपने साथ मजार के पीछे ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया है। 


दर्द होने पर मासूम ने शोर मचाया तो आरोपी ने मुंह में पत्ते भर दिए। रोने पर ईंट से कर दिए कई वार फिर भी मासूम चुप नहीं हुई तो पास रखी ईंट से सिर पर कई वार कर दिया। इसके बाद मासूम को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग निकला। मौके पर मौजूद लोग बच्ची को पहचानते थे। उन्होंने परिवार को घटना की सूचना दी। पुलिस ने आस-पास रहने वाले लोगो से पूछताछ की है। वारदात वाली जगह पर खून पड़ा था। उस जगह को पुलिस ने सील किया है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad