Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

घूस के लिये पुलिस ने इतना दबाव बनाया कि युवक ने फांसी लगा ली



घूस के लिये पुलिस ने इतना दबाव बनाया कि युवक ने फांसी लगा ली
यूपी डेस्कः
कानपुर जिले में पुलिस ने एक युवक को इतना प्रताड़ित किया कि उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पति-पत्नी के बीच झगड़े की शिकायत पर चौकी इंचार्ज और सिपाही ने युवक को पहले जमकर पीटा। फिर छोड़ने के लिये 20 हजार रुपये की डिमांड की। युवक ने गेंहू बेचकर पांच हजार रुपये तो चुकाए, लेकिन बाकी की व्यवस्था नहीं कर सका। 




बाकी पैसों के लिये पुलिस ने उसपर इतना दबाव बनाया कि युवक ने खुदकुशी कर ली। सजेती थाना क्षेत्र के कोटरा गांव के रहने वाले 42 वर्षीय जीत कुमार उर्फ जीतू निषाद पत्नी सुमन और तीन बेटियों के साथ रहता थे। सूरत में नौकरी करने वाले जीत कुछ दिनों से गांव में ही थे। चार जून को जीत और सुमन में झगड़ा हुआ था। इसके बाद सुमन ने गांव में ही बने पुलिस सहायता केंद्र में शिकायत की। जीत की पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस सहायता केंद्र में तैनात दो दारोगाओं ने जीत को पकड़कर 20 हजार रुपये की मांग कर दी। 


मांग पूरी न होने पर उन्होंने जीत के साथ जमकर मारपीट की। जीत ने किसी तरह गेहूं बेंचकर पांच हजार रुपये दिए थे। वहीं बचे हुए 15 हजार के लिए दोनों दारोगाओं ने इतना दबाव बनाया कि इंतजाम न होने पर जीत ने सोमवार शाम को फांसी लगाकर जान दे दी। शाम को अन्य घरवालों को उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। 


जीत ने सोमवार शाम करीब 6 बजे फांसी लगाई थी, लेकिन रात 11 बजे तक पुलिस विभाग का कोई उच्चाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। देर रात विधायक सरोज कुरील मौके पर पहुंची। उन्होंने डीसीपी से जांच कर आरोपित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने को कहा है। सुमन के पिता रामकिशोर गांव के प्रधान हैं। जीत के परिजनों ने प्रधान पर पुलिस से मिलीभगत कर उसे पिटवाने का आरोप लगाया हैं। इस मामले में डीसीपी के आदेश पर एक दारोगा, एक दीवान (हेड कांस्टेबल) सहित चार लोगों जिसमें मृतक का ससुर और पत्नी भी शामिल हैं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad