Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मेंहदी नहीं छूटी थी कि विधवा हो गई



मेंहदी नहीं छूटी थी कि विधवा हो गई
यूपी डेस्कः
शादी के तीन दिन के बाद युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। पत्नी की मंगलवार को विदाई होनी थी। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ दातागंज केके तिवारी ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक ने आत्महत्या की थी। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव मोहन नगला निवासी अक्षय कुमार (20) पुत्र ओमपाल खेतीबाड़ी करते थे। बीते सत्र में उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। 


सात जून को उनकी शादी दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृतापुर निवासी बुधपाल की बेटी मिथलेश के साथ हुई थी। मंगलवार को मिथलेश की पहली विदाई होनी थी। मिथलेश को ले जाने के लिए मायका पक्ष घर आया था। मंगलवार को ही अक्षय की कंगन खुलने की रस्म होनी थी। अक्षय कुमार सोमवार देर शाम लगभग आठ बजे कहीं चले गए। परिजनों से कहा कि वह थोड़ी देर में वापस आ जाएंगे। वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे ग्रामीणों ने गांव के पास पेड़ पर अक्षय कुमार की बनियान से उनका शव फंदे पर लटका देखा। 


हाथ पर चोट का निशान था तो उनके परिजनों को सूचना दी। युवक की पत्नी और अन्य परिजन चीत्कार करते हुए मौके पर पहुंचे। पत्नी बेसुध हो गई। परिजनों ने अक्षय कुमार की हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि जिस जगह अक्षय का शव मिला था वह लोग रात में कई बार वहां से गुजरे थे लेकिन उस समय वह शव नहीं था। मृतक के चाचा महेश ने बताया कि देर रात तक वापस न आने पर अक्षय को फोन किया था। किसी ने फोन उठाया और हेलो बोलकर फोन काट दिया था। बाद में मोबाइल नंबर बंद हो गया था। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad