Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महराजगंजः अस्पताल में मचा हड़कम्प जब मरीज बनकर पहुचे अधिकारी, 6 बिचौलिये गिरफ्तार



महराजगंजः अस्पताल में मचा हड़कम्प जब मरीज बनकर पहुचे अधिकारी, 6 बिचौलिये गिरफ्तार
महराजगंज, संवाददाता (सुनील कुमार पाण्डेय)
जिला मजिस्ट्रेट संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (एडीएम) डॉ. प्रशांत कुमार आधा दर्जन प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मरीज और आम नागरिक के वेष में अस्पताल पहुची। अधिकारियों ने साथ में सुरक्षा कर्मी भी नही लिये। अस्पताल परिसर में घूमने वाले दलाल निशाने पर थे।


यह कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय रखी गई थी। अधिकारियों ने ट्रामा सेंटर, ओपीडी, महिला अस्पताल और इमरजेंसी वार्ड में घूमकर पहले दलालों की पहचान की। जब पूरी तरह से पुष्टि हो गई कि ये लोग बिचौलिये हैं और मरीजों से अनैतिक रूप से धन लेकर सरकारी सुविधा में बाधा डाल रहे हैं, तब अधिकारियों के इशारे पर तैयार खड़ी पुलिस ने उन्हे दबोच लिया। इस दौरान अस्पताल परिसर में भारी अफरा-तफरी मच गई। आम मरीज और तीमारदारों में हड़कंप रहा। पुलिस ने लगभग आधा दर्जन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उन्हें कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी भेज दिया गया।


पकड़े गये दलालों की वहचान दुर्गेश तिवारी, पुत्र राजमंगल, निवासी गौरी बढ़ई पुरवा, सिसवा बाजार, विक्की शर्मा, पुत्र छोटेलाल, निवासी मिठौरा बाजार, थाना सिंदुरिया, आनंद राजभर, पुत्र हरिवंश, निवासी मटरा धमउर, थाना निचलौल, अभिषेक पांडेय, पुत्र स्वर्गीय सत्यदेव पांडेय, निवासी शास्त्री नगर, महराजगंज तथा विकास कुमार उर्फ आकाश, पुत्र अमरनाथ, निवासी बैंदा बाजार के रूप में हुई। इन सभी के खिलाफ धारा 151 के तहत विधिक कार्यवाही की गई है।


एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि हमें लगातार शिकायत मिल रही थी कि जिला अस्पताल में दलाल सक्रिय हैं, जो मरीजों से पैसे लेकर उन्हें बेवजह मेडिकल स्टोर या प्राइवेट जांच केंद्रों पर भेजते हैं। इन शिकायतों की पुष्टि के लिए हमने बिना किसी शोर-शराबे के छापेमारी की योजना बनाई। आज की कार्रवाई में हमने पूरी पारदर्शिता से काम किया है और ऐसे लोगों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की है। डॉ. कुमार ने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में फिर से ऐसी गतिविधियों की सूचना मिलती है तो और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad