Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चोरी की 76 मोबाइलें बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार



चोरी की 76 मोबाइलें बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती, 21 जून।
नगर थाने की पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्यवाही मे नगर क्षेत्रान्तर्गत नगर बाजार में मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए 76 अदद मोबाईल के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। शिवा गौतम पुत्र रामबृक्ष ग्राम मझौवा कला थाना रुधौली जनपद बस्ती को फुटहिया ओवर ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया गया। 


इसी मामले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैहार निवासी सतीश यादव पुत्र सियाराम का भी नाम सामने आया है। आपको बता दें वादी सूरज कुमार पुत्र हीरा लाल निवासी लखनहट थाना नगर जनपद बस्ती ने लिखित तहरीर दिया 15 जून की रात में सटर खोलकर कई सारे स्मार्ट फोन और की पैड फोन तथा मोबाईल एसेसिरिज चोरी कर लिया गया है। इस आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश कर रही थी। 


पूछताछ में अभियुक्त शिवा गौतम बताया कि नगर के सांई मोबाइल सेन्टर से सटर खोलकर मोबाइल चोरी किये थे, जिसे अब बेचने जा रहे थे, साथी सतीश के सम्बन्ध मे पूछा गया तो बताया कि वह पूने, महाराष्ट्र चला गया है, मोबाइल से हम लोगो की बातचीत होती रहती है, वही कहा था कि बेचकर हमारा रुपया हमको दे देना उन्ही मोबाइलो को मै आज बेचने जा रहा था। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक नगर चन्दन कुमार तथा प्रभारी सर्विलांस उ0नि0 शशिकान्त की टीम का योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad