Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोयडा पुलिस के हत्थे चढ़े 3 बड़े साइबर ठग



नोयडा पुलिस के हत्थे चढ़े 3 बड़े साइबर ठग
गौतमबुद्ध नगर, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
नोएडा पुलिस ने तैंतीस लाख रुपए की साईबर ठगी करने वाले तीन बड़े शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं और पिछले कई सालों से धोखाधड़ी और झांसे के माध्यम से कई राज्यों के लोगों को चूना लगा चुके हैं। उक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एडी. सीपी श्रीमती मनीषा सिंह ने शनिवार को बताया कि बीते एक जून को वादी निवासी सेक्टर-45 नोएडा द्वारा थाना साइबर क्राइम में ठगी की सूचना दी गयी।


बताया गया कि अज्ञात अपराधियो द्वारा शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने का झांसा देकर 33,92,161 रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कराकर उसके साथ धोखाधडी की गयी है। उन्होंने बताया कि वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना साइबर क्राइम नोएडा पर अभियोग पंजीकृत कर सदिग्ध लाभार्थी बैंक खातों को तत्काल फ्रीज करवाया गया। श्रीमती सिंह ने कहा कि बींस 20 जून को गैंग के तीन अपराधियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है और 18 लाख रिफण्ड कराये गये है। विवेचना में पाया गया कि वादी मुकदमा के 4.20 लाख रुपये एक संदिग्ध कम्पनी के बैंक खाते में ट्रन्सफर हुए थे।


इसके सम्बन्ध में कम्पनी के प्रोपराइटर, मीडिएटरी एवं एक अन्य सहयोगी को साक्ष्य के आधार पर श्री गंगानगर व सूरतगढ़ (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया है। एडी सीपी श्रीमती सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त दिनेश द्वारा साइबर धोखाधडी से सम्बन्धित धनराशि को प्राप्त कर ’डायल्यूट’ करने के लिये एक कम्पनी खोली गयी जिसमें दिनेश स्वयं प्रोपराइटर था तथा अभियुक्त महेन्द्र मैन्डेट (सिग्नेचर अथॉरटी) था। अभियुक्त विकास इन दोनो का सहयोगी तथा धोखाधडी से सम्बन्धित धनराशि को सेटल करता था। 


अभियुक्त की कम्पनी में धोखाधडी से सम्बन्धित 4.20 लाख रुपये प्राप्त हुये है। श्रीमती सिंह ने जानकारी दी कि अभियुक्त द्वारा खोले गए बैंक खाते को एनसीआरपी पोर्टल पर चैक करने पर कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुई है जिसमें कर्नाटक में 04, महाराष्ट्र में 03, तमिलनाडु- में 02, उत्तर प्रदेश में 01 और पश्चिम बंगाल- में 01 प्राप्त हुई है। ए डी सी पी ने कहा कि महेंद्र पुत्र ओम प्रकाश, निवासी खरिया बास, थाना हंदा, जिला बीकानेर व दिनेश पुत्र रामू राम निवासी ग्राम मोटाई मोती थाना चाखू जिला फलौदी एवं विकास विश्नोई पुत्र हरी रांम मेहला निवासी हनुमान नगर, भोजासर थाना भोजासर, जिला जोधपुर, राजस्थान को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad