Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दिल्लीः सूटकेस में लहूलुहान मिली 9 साल की बच्ची




दिल्लीः सूटकेस में लहूलुहान मिली 9 साल की बच्ची
नेशनल डेस्कः
दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में शनिवार रात सूटकेस में 9 साल की लहूलुहान अर्धनग्न बच्ची मिली थी। परिवार का आरोप है कि रेप के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया गया। पुलिस के बताया कि बच्ची के पिता उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जा रहे थे। वहां पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने कॉलोनी में ही रहने वाले नौशाद पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। 


आरोपी घटना के बाद से फरार है। पिता ने बताया कि बेटी शनिवार शाम दादी के घर बर्फ देने गई थी। काफी देर तक नही लौटी तो तलाश शुरू की। पता चला कि बच्ची दादी के घर पहुंची ही नहीं थी। गली में खेल रहे बच्चों ने बताया कि उन्होंने बच्ची को पास के एक फ्लैट में जाते देखा था। जब परिजन उस फ्लैट पर पहुंचे, तो वहां ताला लगा था। ताला तोड़कर अंदर जाने पर एक सूटकेस मिला, जिसमें खून रिस रहा था। 


सूटकेस खोलने पर बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश की कई जगहों पर छापेमारी हुई है। आरोपी के भाई को हिरासत में लिया गया है। आरोपी नौशाद उसी फ्लैट में रहता है जहां सूटकेस में बच्ची मिली। वह बिरयानी बेचने का काम करता है। उसकी पत्नी मायके गई है, इस वजह से वह मकान में अकेला था। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad