Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अजय राय का ऐलान, अकेले लड़ेगे पंचायत चुनाव



अजय राय का ऐलान, अकेले लड़ेगे पंचायत चुनाव
यूपी डेस्कः
कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी पंचायत चुनाव अकेले अपने दम पर लडेगी। राय ने कहा कि हर ‘बूथ’ पर कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जायेगा और ‘हमारे जितने भी बहादूर साथी हैं, उन्हें पचायत चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाएगा।’ प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जो साथी चुनाव जीतकर या ज्यादा से ज्यादा चुनाव जिताकर आयेंगे, उन्हे विधानसभा चुनाव में मौक़ा दिया जाएगा।


सांसद इमरान मसूद के सहारनपुर आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राय ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता प्रदेश के बूथ पर काम करता है, जिले में और ब्लाक में काम करता है, उसे हम ताकतवर बनायेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में ताकत दिखाने के बाद आगे की रणनीति राष्टीय नेतृत्व तय करेगा। मैं अपने लोकप्रिय सांसद बहादूर साथी इमरान मसूद जी को इद उल अजहा की दिली मुबारकबाद देने और उनकी मंगलकामना के लिये आया हूं। अभी राहुल जी को लेकर प्रदेश में 6 सांसद हैं और 2 विधायक हैं, हमें और ताकत बढानी है। राय ने 2022 के विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए दावा किया कि सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही चुनाव हरवाया, इसकी मेरे पास जानकारी है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad