Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लेखपाल की मिली भगत से किया जा रहा है बंजर जमीन पर अवैध कब्जा




लेखपाल की मिली भगत से किया जा रहा है बंजर जमीन पर अवैध कब्जा 
संत कबीरनगर, संवाददाता (शैलेन्द्र कुमार):
हैंसर ब्लाक के रमजंगला में बंजर जमीन पर किये जा रहे अवैध कब्जे के खिलाफ शनिवार को दर्जनों ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान व हल्का लेखपाल की मिली भगत से बंजर जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। कहा कि हल्का लेखपाल को यदि नहीं हटाया गया तो मौके पर मौजूद बंजर जमीन सुरक्षित नहीं रह सकती।


आरोप लगाया कि ग्राम रमजंगला में दस वर्ष पूर्व बाढ़ में उजड़े लोगों को बसाने के लिए तहसील प्रशासन द्वारा प्रत्येक परिवार को डेढ़ विसवा जमीन दी गई थी। उक्त जमीनों पर 112 घर बनाए गए हैं। दूसरी तरफ हल्का लेखपाल और प्रधान प्रतिनिधि की मिली भगत से गांव में मौजूद अतिरिक्त बंजर की जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इस कार्य में ग्रामीणों ने धन उगाही का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि हल्का लेखपाल की मनमानी से गलत तरीके से बंजर की जमीन पर कब्जा कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम धनघटा से हल्का लेखपाल को शीघ्र हटाने के साथ ही पूरे मामले के जांच की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad