Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत



करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
धनघटा, संत कबीरनगर (शैलेन्द्र कुमार)
धनघटा थाना क्षेत्र के सिरसी गांव का 35 वर्षीय अमरजीत निषाद पुत्र पंचदेव बोर्ड में प्लग लगाते समय बिजली के चपेट में आ गया। स्वजन ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैंसर बाजार में दाखिल कराया। यहां के चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमरजीत मुंबई में पेंटिंग का काम करते थे। करीब एक माह पूर्व वह अपने घर आए थे। वह गत शनिवार की रात करीब सात बजे स्टैंड फैन चलाने के लिए बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। इसी दौरान वह बिजली की चपेट में आ गया। जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। यह देखकर परिवार के सदस्य रोने-बिलखने लगे। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी-हैंसर बाजार में लाए। यहां के चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad