कुआनो नदी में नहाते समय डूबे दो किशोर
बस्ती, 19 जून। कुआनो नदी में नहाने गये दो किशोर डूब गये। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजन को दी सूचना इसके बाद कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता किशोरों तलाश का कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस (14) और अमित कुमार (17) नदी में नहाने गये थे। इनमे प्रिंस राजा मैदान महसों का निवासी है जबकि वाल्टरगंज का अमित कुमार अपने ननिहाल में आया था। जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी रुधौली स्वर्णिमा सिंह मौके पर पहुंची हैं। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर है बुरा हाल। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के गोलाघाट सुसीपार स्थित कुआनों नदी की है।
कुआनो नदी में नहाते समय डूबे दो किशोर
June 19, 2025
0
Tags













Post a Comment
0 Comments