डुमरियागंजः बाइक और कार की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत
मीडिया दस्तक, सिद्धार्थ नगर (अवधेश मिश्र) डुमरियागंज थाना क्षेत्र अजगरा भट्ठा के पास गुरूवार दिन में हुई बाइक और कार की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान धर्म सिंघवा, संत कबीरनगर निवासी राम कुमार पुत्र बाबू राम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। घटना सुबह लगभग 11 बजे की है।
डुमरियागंजः बाइक और कार की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत
June 19, 2025
0
Tags













Post a Comment
0 Comments