योग शिक्षकों ने बताया प्राणायाम का महत्व
बस्ती 12 जून। 11वें विश्व योग दिवस पर इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ नवीन सिंह एवं सचिव आशीष टंडन, डॉ रमेश चंद्रा के नेतृत्व में चल रहे अभियान के अन्तर्गत बस्ती में “योग पार्क“ का कार्यक्रम उद्यान विभाग के पार्क में कराया जा रहा है।
डॉ नवीन सिंह ने बताया कि ध्यान योग की विधि सिंहासन या सुखासन में बैठकर तीन बार ओमकार अभ्यास करें। योगाचार्य राम मोहन पाल एवं योग गुरु गरुण ध्वज पाण्डेय ने बताया कि इंडियन योग एसोसिएशन, पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के द्वारा योग पार्क में आए हुए योग साधकों को विश्व योग दिवस का योग प्रोटोकॉल योगाभ्यास कराया जा रहा है जिसका लाभ लोगों में दिखाई भी पड़ने लगा है और वे अच्छा महसूस कर रहे हैं। दिन प्रतिदिन योग साधकों की संख्या बढ़ रही है। योग पार्क शिविर में मुख्य रूप से योग शिक्षक संतोष कुमार तिवारी, सुनील सिंह, सुभाष चौधरी,डॉ सच्चिदानंद शुक्ला, सत्येन्द्र सिंह भोलू, आशीष श्रीवास्तव, शिवेंद्र, सन्तोष भारद्वाज, बैजनाथ, राधेश्याम, अशोक यादव, सूर्य प्रताप, मारूफ खान, मंजेश चौधरी, तबरेज सहित आदि योग साधक उपस्थित रहे।











Post a Comment
0 Comments