गड़ही से अवैध कब्जा हटवाने की मांग
बस्ती, 13 जून। संत कबीर जनपद के बन्नी निवासिनी पूनम देवी पत्नी रविन्द्र कुमार ने गुरूवार को मण्डलायुक्त को रजिस्टर्ड पत्र देकर गाटा संख्या 68 गडही से अवैध कब्जा हटाये जाने की मांग किया है। मण्डलायुक्त को दिये पत्र में पूनम देवी ने कहा है कि बन्नी गांव की गडही गाटा संख्या 68 पर वर्तमान उप प्रधान शकील अहमद पुत्र शव्वर हुसेन, मो. उमर पुत्र आजिम ने अवैध कब्जा कर रखा है। संतकबीर नगर के जिला प्रशासन ने 3 जून को उप प्रधान शकील अहमद के घर अवैध कब्जा हटवाने के लिये नोटिस चस्पा किया। 7 दिन के भीतर गडही से अवैध कब्जा हटवाया जाना था किन्तु अतिक्रमण ज्यों का त्यो बना हुआ है। पूनम देवी ने मण्डलायुक्त से मांग किया है कि बन्नी गांव की गडही गाटा संख्या 68 से अवैध कब्जा हटवाया जाय।
गड़ही से अवैध कब्जा हटवाने की मांग
June 12, 2025
0
Tags

.jpg)









Post a Comment
0 Comments