Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लखनऊ में सिपाही ने किशोरी को छत से फेंक दिया, गंभीर



लखनऊ में सिपाही ने किशोरी को छत से फेंक दिया, गंभीर
लखनऊ, उ.प्र.।
आदित्यनाथ की पुलिस गुण्डों से ज्यादा खतरनाक हो गई है। पुलिस की मनमानी के चलते सुसाइड के मामले बहुत ज्यादा बढ़ गये हैं। ताजा मामला राजधानी लखनऊ का है जहां एक सिपाही ने ने 16 साल की लड़की को छत से फेंक दिया। इससे उसकी रीढ़ की हड्‌डी टूट गई। गंभीर स्थिति में उसका डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।


मां का आरोप है कि सिपाही मुकेश यादव बेटी के साथ छेड़खानी करता था। उसने इसका विरोध किया तो गालियां देते हुए अपनी पत्नी सिपाही कुमकुम और साले अंकित यादव के साथ मिलकर पति और बेटी से मारपीट की। मां ने कहा मैंने बीच-बचाव किया, तो तीनों ने मिलकर मुझे भी पीटा। मेरी बेटी को छत से नीचे फेंक दिया। मां की तहरीर पर बीबीडी थाने में केस दर्ज है। घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की है। बीबीडी थाना क्षेत्र में पीड़िता और सिपाही के परिवार एक ही मकान में किराए पर रहते हैं। 


लड़की की मां का आरोप है कि सिपाही मुकेश यादव कई दिनों से बेटी से छेड़खानी कर रहा था। उसकी नीयत गलत थी। वह बेटी को रुपए का लालच देता था। बेटी ने इस बारे में हमें बताया। इसके बाद सिपाही भड़क गया और उसने बेटी को छत से नीचे फेंक दिया। मुझसे और मेरे पति से भी मारपीट की। मां ने बताया कि अब भी सिपाही उनके परिवार को धमका रहा है। मुकेश यादव डायल-112 में तैनात है। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 


जांच की जा रही है। लड़की ने बताया- सिपाही मुकेश 2-3 महीने से मेरे साथ बदतमीजी कर रहा था। मैंने उसकी पत्नी से शिकायत की, तो उसने सबूत मांगा। सोमवार शाम को सिपाही की पत्नी ने मेरी मम्मी से आकर बहस की। उसके बाद सिपाही ने गाली-गलौज की। कुछ देर बाद मेरी मां पापा को नीचे गेट तक छोड़ने चली गईं। इस बीच सिपाही अपनी पत्नी के साथ ऊपर मेरे कमरे में आया। उसकी पत्नी ने गाली-गलौज करके मुझे कई थप्पड़ मारे। फिर घर की दूसरी मंजिल की छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad