Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

40 साल की महिला मकान मालिक के 16 साल के बेटे के साथ भाग गई



40 साल की महिला मकान मालिक के 16 साल के बेटे के साथ भाग गई
यूपी डेस्कः
विवाहिता स्त्रियों को इश्क लड़ाने का भूत चढ़ा है। रोजाना नये नये मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कानपुर के गोविंद नगर का है। यहां एक 40 साल की महिला पर 16 साल के लड़के को बहला-फुसलाकर भगा ले गई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो मामला कोर्ट में पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर गोविंद नगर थाने में महिला के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है।


पीड़ित लड़के के पिता का कहना है कि महिला उनके मकान में किराए पर अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती थी। 31 मार्च 2025 को दोपहर करीब 2 बजे वह उनके बेटे को अपने साथ भगा ले गई। पिता को शक है कि महिला बेटे से गलत काम करवा सकती है। यह पहला मौका नहीं है जब लड़का महिला के साथ गया है। इससे एक हफ्ते पहले दोनों दिल्ली भाग गए थे। उस वक्त लड़के ने पुलिस को बताया था कि वह माता-पिता की मारपीट से परेशान होकर महिला के साथ गया था। पुलिस को अब दोनों की लोकेशन दिल्ली में मिली है। हालांकि अब तक उनके रिश्ते की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लड़के को ढूंढ़ निकाला जाएगा और जो सच्चाई होगी सामने आयेगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad