Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जौनपुर जिले में मंदिर में हुई एक शादी चर्चा में



जौनपुर जिले में मंदिर में हुई एक शादी चर्चा में
यूपी डेस्कः
जौनपुर जिले में मंदिर में हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल शादी के बाद भी पत्नी अपनी पुरानी मोहब्बत नही भूल पाई। पति ने उसको ले जाकर मंदिर में प्रेमी के साथ शादी करवा दी। सोशल मीडिया पर यह शादी चर्चा में है। यहां अग्नि को साक्षी मानकर फेरे नहीं दिए गए। 



बल्कि कुछ चंद लोगों की मौजूदगी में माता रानी के दरबार पहुंचकर पति ने पत्नी की मांग में प्रेमी के हाथों सिंदूरदान कराया। जौनपुर जिले के एक गांव के रहने वाले अरविंद की 2 वर्ष पहले रीता से शादी हुई थी। लेकिन रीता अपने प्रेमी यशवंत को भूल नहीं पाई। पति ने पत्नी को कई बार समझाने की कोशिश की। लेकिन पत्नी के स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आया। शादी के बाद वह प्रेमी को नहीं भूल पाई, पति से बोली अपने प्यार के लिए कोई बड़ा कदम उठा सकती है। 


शादी के बाद रीता दुल्हन बनकर ससुराल पहुंची थी। लेकिन जैसे ही ससुराल से वापस मायके गई। प्रेमी के साथ भाग गई। हालांकि मायके वालों के प्रयास से वह वापस लौट आई। लेकिन यह बात जब पति को पता चली तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई। फिर भी उसने खुद को संभाल कर रिश्तो को निभाने के चक्कर में पत्नी को लेकर नोएडा चला गया। उसे उम्मीद थी कि पत्नी लगातार उसके साथ रहेगी। तो उसके विचार बदल जाएंगे। लेकिन पत्नी के आदतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वह मोबाइल के जरिए अपने प्रेमी यशवंत के साथ जुड़ी रहती थी। 


हद तो तब हो गई। जब पत्नी ने साफ तौर पर कह दिया कि वह अपने प्यार के लिए कोई भी बड़ा कदम उठा सकती है। जिससे पति सहम गया। ऐसे में पत्नी का प्रेमी के साथ विवाह कराने का फैसला कर लिया। नोएडा से वापस घर लौटने का प्लान बनाया। जौनपुर पहुंचकर दुर्गा मंदिर में पत्नी की मांग में प्रेमी के हाथ से सिंदूर भरवा कर उसके प्रेमी को सौंप दिया। पति का कहना है कि वह यशवंत के साथ खुश रहेगी। उसे रहने देने में ही उत्तम है। किसी के जीवन में बाधा बनने के बजाय उसे उसके हाल पर छोड़ देना सही है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad