Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बुलंदशहर में बेकाबू कार पुलिया से टकराई, 5 लोग जिंदा जल गये



बुलंदशहर में बेकाबू कार पुलिया से टकराई, 5 लोग जिंदा जल गये
यूपी डेस्कः
बुलंदशहर जिले में दिल्ली से आए एक ही परिवार के 5 लोग कार के अंदर जिंदा जल गये। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। हादसा इतना भयानक था कि किसी को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। यह परिवार बदायूं के सहसवान कस्बे के चमरपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद दिल्ली के मालवीय नगर लौट रहा था। 


कार में 6 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल थे। पता चला है कि सुबह करीब 5 बजकर 35 मिनट पर बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में जानीपुर चंदौस तिराहा के पास कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई और फिर नीचे खाई में पलट गई। घटना के बाद कार में आग लग गई। कार लॉक हो गई इसलिये कोई बाहर नहीं निकल पाया। इस दर्दनाक हादसे में तंबीज अहमद, उनके बहनोई जुबैर, जुबैर की पत्नी निदा, उनकी छोटी बेटी मोमिना, और ढाई साल का मासूम बेटा जैनुल मौके पर ही जिंदा जलकर मर गए। कार में सवार गुलनाज नाम की महिला किसी तरह गंभीर हालत में बच गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसा ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad