Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

समीक्षाः बदलते जमाने में बालू की भीत की तरह हैं रिश्ते, शादी के बाद भी पुरानी मोहब्बत नही भल पा रही हैं लड़कियां, दो परिवारों की हो रही बरबादी



समीक्षाः बदलते जमाने में बालू की भीत की तरह हैं रिश्ते, शादी के बाद भी पुरानी मोहब्बत नही भल पा रही हैं लड़कियां, दो परिवारों की हो रही बरबादी
बदलते जमाने में रिश्ते बालू की भीत जैसे हो रहे हैं। कब जमींदोज हो जायेंगे कुछ कहा नही जा सकता। शादी के बाद भी लड़किया अपनी पुरानी मोहब्बत को भूल नही पा रही है और पति का घर बरबाद कर ब्वाय फ्रेण्ड के साथ रफूचक्कर हो जा रही हैं या फिर उसका बेरहमी से कत्ल करवाकर अपना रास्ता साफ कर रही हैं। अब हर किसी को डर लगने लगा है। 



किस लड़की में कौन सा किरदार छिपा है किसे मालूम। इस पूरी कहानी की समीक्षा करने के बाद बालेश्वर यादव का पुराना गाना ‘‘तिरिया गोरी हो या काली मगर छिनार ना मिलै’’ अब और ज्यादा प्रासंगिक हो गया है। आज हम चर्चा कर रहे हैं इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवशी की जिसकी शादी 11 मई को देवी रघुवंशी की बेटी सोनम रघुवंशी से दोनो परिवारों की सहमति से हुई। 20 मई को वे हनीमून के लिए शिलॉन्ग गए। 22 मई को दोनो अचानक गायब हो गये। 2 जून को राजा का सड़ा हुआ शव एक खाई में मिला। जबकि सोनम रघुंवशी की तलाश जारी थी। 



17 दिन बाद सोमवार को सोनम को 1100 किलोमीटर दूर यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया। उसे वन स्टॉप सेंटर में पुलिस की निगरानी में रखा गया था। 9 जून को सोनम और तीन अन्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इंदौर और शिलांग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राजा रघुवंशी हत्याकांड के सभी मुख्य आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं। यह मामला जितना रहस्यमयी था, उससे कहीं ज़्यादा चौंकाने वाले इसके खुलासे हैं। जिस सोनम को शुरुआत में एक लापता पत्नी और पीड़िता समझकर सहानुभूति मिल रही थी, वही इस हीनियस क्राइम की मास्टरमाइंड निकली। 


शादी के महज 28 दिन हनीमून के बहाने पति को ऐसी जगह ले गई जहां से उसकी वापसी नामुमकिन थी। दरअसल हनीमून तो एक बहाना था, हकीकत में पति को उसे ठिकाने लगाना था। 11 मई को शादी, 20 मई को गुवाहाटी और फिर वहां से अचानक मेघालय जाने की योजना। ये सब कुछ एक हनीमून की तरह लग सकता था। लेकिन सच्चाई इससे बहुत अलग और खौफनाक थी। राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने मेघालय जाने की योजना खुद बनाई थी, टिकट भी उसी ने बुक किए थे। जो लड़की हनीमून मनाने गयी वो घर लौटती तो हाथो में गिफ्ट के पैकेट होते। हंसती मुस्कुराती हुई घर आती। 


लेकिन सोनम वापस लौटी तो उसके दोनों हाथ बांधे हुए है। पुलिस धक्के दे कर ले जा रही है। वह मुंह तक नही छिखा पा रही है। उसे यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया। मेघालय पुलिस इसे अब अपने साथ ले जा रही है, और मेघालय में ही इससे पूछताछ की जाएगी। जिस जगह हनीमून मनाने गई थी अब वहां एक अपराधी के तौर पर जा रही है। इस मर्डर केस में सोमवार को इंदौर से जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया इनमे राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत शामिल है। पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को मेघालय पुलिस को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया है। 


इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि बीना से पकड़ा गया आरोपी आनंद कुर्मी सोमवार शाम तक इंदौर नहीं पहुंच पाया है। उसे मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। चारों आरोपियों को सुबह फ्लाइट से शिलॉन्ग लेकर जाया जाएगा। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को यूपी के गाजीपुर की कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड मिलने के बाद मेघालय पुलिस को सौंपा जाएगा। जिसके बाद उसे शिलॉन्ग ले जाया जाएगा। इस पूरे मामले में राज कुशवाहा एक किरदार है। वही इस पूरे हत्याकांड का कारण है। 


सोनम और उसके बीच अफयेर था। वह सोनम की प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था और सोनम से 5 साल छोटा था। बताया जा रहा है इसी दौरान दोनों का अफेयर हो गया। यह फैक्ट्री सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी की है, जहां वह एचआर के पद पर कार्यरत थी। राज कुशवाहा उसी माइका फैक्ट्री में बतौर मैनेजर काम करता था। जाति अलग होने के कारण विवाह के लिए मना कर दिया गया था। सोनम के पिता देवी सिंह ने इस बात को मानने से साफ इनकार कर दिया है कि उनकी बेटी ने अपने पति की हत्या कराई होगी। उनका कहना है कि मेरी बेटी बेगुनाह है। मेघालय पुलिस ने उसे फंसाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी है। हमारे बच्चे ऐसा नहीं कर सकते। 


उन्हें ऐसी शिक्षा नहीं दी गई है। मेरी बेटी 25 साल की है, कोई 10 साल की नहीं। मां संगीता रघुवंशी ने कहा- हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द सीबीआई जांच शुरू हो, ताकि मेरी बेटी जल्द से जल्द घर आ सके। इंदौर के ट्रेवल कारोबारी राजा रघुवंशी का शव जब शिलांग से लाया गया, उस दिन हत्यारोपी राज कुशवाह वहीं मौजूद था। वो वीडियो में सा दिख रहा है सोनम के पिता को सहारा देते हुये। जबकि देवी सिंह ने उसके प्रति अभिज्ञता जाहिर की है। परिवार वालों के अनुसार, राजा बिना प्लानिंग कहीं नहीं जाता था।


लेकिन इस बार उसने एक ऐसी अनजान और जोखिम भरी जगह का रुख किया, जो उसकी जिंदगी की आखिरी मंजिल बन गई। ऐसा माना जा रहा है कि सोनम ने ही राजा को उस दिशा में जाने के लिए मनाया होगा। शादी को खत्म करने और राज से संबंध बनाए रखने के लिए सोनम ने एक भयानक साजिश रची। सोनम ने राज कुशवाहा समेत तीन लोगों को इस हत्या के लिए सुपारी दी। ये तीनों हत्यारे शिलॉन्ग में सोनम और राजा के साथ देखे भी गए थे। एक स्थानीय गाइड ने पुलिस को बताया कि उसने 23 मई की सुबह कपल को तीन अजनबियों के साथ देखा था, जो लगातार हिंदी में बात कर रहे थे। 


दुनिया सोनम और उसके मां बाप पर थूक रही है। ऐसे नासमझ लोगों के चलते अनेक परिवार और जिंदगियां तबाह हो रही हैं। सोनम के पास तमाम विकल्प मौजूद थे। वह बालिग थी अपने प्रेमी के साथ शादी के पहले भाग जाती, या शादी के बाद भाग जाती तो राजा रघुवंशी की हत्या न होती और उसका परिवार तबाह न होता। आजकल ये फैशन हो गया है। शादी के बाद भी लड़कियां अपनी पुरानी मोहब्बत नही भूल पा रही हैं और हादसे पर हादसे हो रहे हैं। इसमे मां बाप भी बराबर के दोषी हैं। बेटी की गतिविधियां संदिग्ध हैं या उसके अफेयर के बारे में जानकारी है तो उसकी शादी जान बूझकर कहीं और क्यों कर रहे हैं। फिलहाल आप सावधान रहिये और ऐसी गलती कतई मत करिये वरना एक नही दो परिवारों की बरबादी के आप अहम किरदार बन जायेंगे। पुलिस को जो करना होगा करेगी लेकिन समाज भी आपको कहीं का नही छोड़ेगा। content by ashok srivastav



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad