Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कुर्मी महासभा ने सौंपा ज्ञापन, एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले पर हो कार्यवाही



कुर्मी महासभा ने सौंपा ज्ञापन, एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले पर हो कार्यवाही
बस्ती, 09 जून।
हर्रैया के उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश को कुछ अधिवक्ताओं द्वारा थप्पड मारने का मामला शान्त होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भारतीय कुर्मी महासभा जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा के नेतृत्व में महासभा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। 


ज्ञापन में मांग किया गया है कि हर्रैया के उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश को थप्पड मारने वाले अधिवक्ताओं के विरूद्ध कार्रवाई करते हुये उनके वकालत का लाइसेस निरस्त कराया जाय। इस बात पर चिन्ता व्यक्त किया गया कि अभी तक दोषी अधिवक्ताओं को गिरफ्तार नहीं किया गया है। राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि  अधिवक्ता महिनाथ तिवारी, साधू प्रसाद पिनाकी, और रामचन्द्र ने हर्रैया के उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश को थप्पड मारा। 


यह स्थितियां चिन्ताजनक है। ज्ञापन में चेतावनी दिया गया है कि यदि 15 दिन के भीतर दोषी गिरफ्तार न किये गये तो बड़ा आन्दोलन किया जायेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से भारतीय कुर्मी महासभा के आर.के. सिंह पटेल, अशोक कुमार वर्मा,  बद्री प्रसाद चौधरी, अशोक कुमार चौधरी, मायाराम चौधरी, घनश्याम चौधरी, कृष्णचन्द्र चौधरी, विद्यासागर चौधरी आदि शामिल रहे। 


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad