Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बिजली संकट व निजीकरण के मृद्दे पर आप ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन



बिजली संकट व निजीकरण के मृद्दे पर आप ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
बस्ती, 18 जून।
बुधवार को आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से बिजली संकट, निजीकरण, मीटर रीडिंग के नाम पर मनमानी आदि सवालों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। मांग किया कि बिजली संकट से प्रदेश और जनपद वासियों को मुक्ति दिलाया जाय।


ज्ञापन देने के बाद जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बौद्ध प्रान्त कुलदीप जायसवाल, सह प्रभारी पतिराम आजाद ने कहा कि जनपद में गर्मी के मौसम में लगातार कटौती किये जाने से खेती किसानी, उद्योग और जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। प्रदेश सरकार बिजली विभाग का निजीकरण करने के साथ ही बिजली मूल्य बढाने का फैसला लेने वाली है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार इसे वापस ले और बिजली कटौती बंद कराया जाय। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से डा. राम सजन सूर्यबंशी, मिथलेश भारती, विनोद कुमार गुप्ता, हरिशंकर मिश्र, अनूप कुमार चौधरी, वीरेन्द्र यादव, शेषनाथ चौधरी, तिलकराम मौर्य, शेषपाल चौधरी, गुलाब, भगवानदीन, बाबूराम चौधरी के साथ ही आम आदमी पार्टी के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad