Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्तीः धरना स्थल पर आने में शरर्मा रहे हैं आला अधिकारी, आशीष का धरना चौथे दिन भी जारी




बस्तीः धरना स्थल पर आने में शरर्मा रहे हैं आला अधिकारी, आशीष का धरना चौथे दिन भी जारी
बस्ती, 21 जून।
जनहित के सवालों को लेकर चौथे दिन भी शास्त्री चौक के निकट सामाजिक कार्यकर्ता आशीष शुक्ल का आमरण अनशन जारी रहा। धरना स्थल पर पहुचकर आशीष शुक्ल की मांगों को सुनने समझने और यथासंभव समाधान करने की बजाय जिले के आला अधिकारी एसी कमरों में मौज काट रहे हैं। उन्हे जनता के बीच आने में शर्म आ रही है।


कितनी बड़ी विडम्बना है। ये देश टैक्सपेयर के पैसे से चलता है। दिन रात मेहनत करके अपनी गाढ़ी कमाई का करीब आधा हिस्सा टैक्स भरने वाला जनहित के सवालों को लेकर आमरण अनशन पर बैठा है। चिलचिलाती धूप, उमस, बरसात और मच्छरों का प्रकोप और अनहोनी की आशंकाओं से आशीष अभी तक टूटे नहीं। अफसरों की अकड़ अलबत्ता कायम है। हालांकि आशीष की 7 मागों में पुलिस प्रशासन ने मालवीय रोड के जमीन विवाद मामले में शहर कोतवाल राना डी.एन. सिंह तथा चौकी इंचार्ज अरूण कुमार पाण्डेय को निलंबित कर दिया। 


किन्तु डीएम एसपी आमरण अनशन स्थल तक नहीं पहुंचे। इतना ही नही चौथे दिन भी उनका स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराया गया। वे पानी पीकर चार दिनों से आमरण अनशन जारी रखे हुये हैं। उनका कहना है जब तक जिम्मेदार अधिकारी मांगों पर समुचित वार्ता नहीं करते उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। जानकारी मिल रही है डीएम एसपी धरानास्थल पर इसलिये नही आना चाहते कि उनके आने से परंपरा बन जायेगी और जब भी कोई धरने पर बैठेगा तो वह चाहेगा डीएम एसपी ही मौके पर आयें। 


जनता जनार्दन में इस बात की भी चर्चा है कि डीएम एसपी जनता के सवालों से भाग रहे हैं। फिलहाल आशीष की मागें निजी व पारिवारिक लाभ से नही जुड़ी हैं। उनकी स्थिति गंभीर हुई तो प्रशासनिक अधिकारियों को छिपने की भी जगह नही मिलेगी। आशीष के धरने को विश्व हिन्दू महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह, सौरभ त्रिपाठी, अर्पण श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, राहुल सिंह, दीपक सिंह, आशुतोष शुक्ल ‘गगन’, दुर्गेश मणि त्रिपाठी, शिवानन्द पाण्डेय, अली हुसेन, दिनेश दूबे, उत्कर्ष, सन्तोष सोनी, बाबूलाल यादव, पंकज चाधरी, अंगद चौधरी सहित अनेक लोगों ने आमरण अनशन को अपना समर्थन दिया।  

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad