Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मड़वानगर मोहल्ले में जलनिकासी की समस्या, प्रशासन उदासीन



मड़वानगर मोहल्ले में जलनिकासी की समस्या, प्रशासन उदासीन
बस्ती, 03 मई।
नगर पालिका से सटे मड़वा नगर के लोग जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे हैं। मड़वानगर की सड़क महर्षि विद्या मन्दिर होते हुये एनएच को जोड़ती है। हजारों लोगों का इस सड़क से रोज आना जाना है। मोहल्ले वासियों के बार बार हस्तक्षेप करने पर ग्राम प्रधान ने नाली निर्माण कार्य शुरू कराया कुछ दूरी तक नाली निर्माण बनकर कर रुक गया और यह नाली किसी नाली से कनेक्ट नही हुई। अब रिहायशी मकानों का पानी सीधे सड़क पर आ रहा है और पुराने डेयरी के निकट करीब 400 मी. सड़क हमेशा जलमग्न रहती है। 


ग्राम प्रधान का कहना है कि आगे नगर पालिका सहमति दे तो नाली निर्माण आगे कराकर ये समस्या दूर की जा सकती है। सड़क में लगभग 4 सौ मीटर तक 2 फिट पानी महीनों से लगा है। लोगों के आने जाने में बहुत कठिनाई हो रही है, छोटे छोटे बच्चे और महिलायें पानी में गिर रही हैं। लोगों में आक्रोश है। जल निकासी के संबंध में मोहल्ले के लोगों ने पहले जिलाधिकारी को अवगत कराया था, इसके पहले अंडर ग्राउंड नाली निर्माण हुआ था, जो नेबुलवा ताल की तरफ जाती थी। बीच में पुलिया था जो तोड़ कर पाट दिया गया वहीं से नाली आगे जाने में अवरोध है। 



लोगों ने अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं विकास प्राधिकरण को इस समस्या से पत्र देकर अवगत कराया। अनुरोध किया है कि जल निकासी हेतु, नाली निर्माण कार्य को आगे बढ़ा कर निजात निकाला जाय। मोहल्ले के अमरेश शुक्ला ने कहा कि अगर प्रशासन इस समस्या का निजात जल्द नहीं निकालेगा तो सभी ग्राम वासी रोड पर बैठ अनशन को मजबूर होंगे। सुनील पांडेय, उदय शंकर श्रीवास्तव ,दिनेश कुमार, सुधांशु सिंह, शतीश श्रीवास्तव, राकेश उपाध्याय, विवेक कुमार, गिरिजा प्रसाद, कृष्णदेव त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, अजीत सिंह, मनोज कुमार, श्वेता श्रीवास्तव, आशीष गौतम, मनीष चौधरी, गुलाब भट्ट, राम चंद्र पाण्डे, आशीष गौतम, हर्ष बरनवाल, सुरेश कुमार, प्रभात, प्रशांत कुमार, अरुण कुमार यादव, गुलाब भट्ट,सुरेश कुमार आदि ग्राम वासी मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad