Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोयडा में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने किया नंये थाने का लोकार्पण



नोयडा में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने किया नंये थाने का लोकार्पण
गौतमबुद्ध नगर (ओ पी श्रीवास्तव)।
गौतमबुद्ध नगर की पुलिस जनता के प्रति सदैव मित्र की भांति खड़ी रहती है और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु तत्पर रहतीं हैं। यह कहना है गौतम बुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह का। अवसर था पुलिस थाने के लोकार्पण का। उन्होंने नोएडा के सेक्टर-63 स्थित पुलिस थाने के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन, आवासीय परिसर व गौतमबुद्ध नगर के प्रथम ई-मालखाने का सोमवार को विधिवत लोकार्पण किया। उन्होने बताया कि हमारा उद्देश्य पुलिसिंग को नागरिकों के लिए अधिक सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। 



इस नवनिर्मित भवन के माध्यम से न केवल नागरिकों को बेहतर सेवा मिलेगी, बल्कि पुलिसकर्मियों को सुविधाजनक और समर्पित कार्य वातावरण भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित भवन नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु एक मॉडल पुलिस स्टेशन के रूप में कार्य करेगा। यह पुलिस थाना अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिसमें आधुनिक प्रशासनिक कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर सेल, सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम) कक्ष, विवेचना कक्ष, हवालात, ई-मालखाना व रेस्ट रूम सुविधाएं शामिल हैं। 


डी सी पी सैंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि इस थाना के सभी कक्ष आधुनिक व बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से युक्त हैं। इनमें ग्रीन एनर्जी का उपयोग, निरंतर विद्युत आपूर्ति, उच्च गति की इंटरनेट सुविधा तथा कार्य प्रणाली को पेपरलेस बनाने की दिशा में विशेष प्रयास किए गए हैं। ए डी सी पी हृदयेश कुमार कठेरिया ने बताया कि नवनिर्मित भवन में पुलिसकर्मियों हेतु आवासीय भवन का निर्माण भी किया गया है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि नवनिर्मित भवन में आगंतुकों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। महिलाओं के लिए महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने इस मौके पर थाना परिसर में वृक्षारोपण किया एवं तीन चौकीदारो को सम्मानित किया। जबकि अपर पुलिस आयुक्त ने स्कूल के बच्चियों को उपहार प्रदान किया। इस मौके पर भारी संख्या में आम जनता सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थिति रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad