Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोयडा में पुलिस के हत्थे चढ़े जमीन के जालसाज



नोयडा में पुलिस के हत्थे चढ़े जमीन के जालसाज
गौतमबुद्ध नगर (ओ पी श्रीवास्तव)।
नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो सीधे सादे लोगों की जमीन या मकान पर फर्जी रजिस्ट्री कराकर अवैधानिक तरीके से उस पर कब्जा कर लेता था तथा बाद मे मामले को न्यायालय में पेश कर विवादित कर देता था। अन्ततः पीड़ित व्यक्ति थक हार कर और परेशान होकर मजबूरी में केस को छोड़ देता था और गिरोह अवैध तरीके से धन अर्जित कर लिया करता था।


उक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए डी सी पी सेन्ट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार को प्रेसवार्ता में कहा कि फर्जी रजिस्ट्री तैयार कर मकान जमीन पर कब्जा करने वाले अभियुक्तों को सलारपुर खादर शिवशक्ति एन्क्लेव, सेक्टर-81 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि एक मामले में अभियुक्तगण द्वारा मकान के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अभियुक्त राजवीर को मकान मालिक बनाकर मकान की रजिस्ट्री नेहा पत्नी दिनेश के नाम कर दी गई। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से फर्जी रजिस्ट्री कराकर दूसरों के प्लॉट, मकान पर अवैधानिक तरीके से कब्जा किया जाता था। 


इस मामले में रोचक तथ्य यह है कि अभियुक्तों  की मुलाकात एक-दूसरे से गाजियाबाद जेल में अलग-अलग मामलों में सजा काटने के दौरान हुई थी। अभियुक्तों द्वारा जेल से रिहा होने के पश्चात् प्लॉट, मकान पर कब्जा करने हेतु प्रोपर्टी डीलिंग का काम शुरु किया गया।, जिसमें अभियुक्त शिवा उर्फ शिबू प्रोपर्टी डीलर तथा अभियुक्त दिनेश व ज्ञानेन्द्र उर्फ ज्ञानी ग्राहकों को लाने का कार्य किया जाता था। नोएडा के तेज तर्रार डीसीपी श्री अवस्थी ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि रजिस्ट्री विभाग द्वारा पंजीयन के क्रम में सावधानी और सतर्कता बरतने की आवश्यकता शिद्दत से महसूस की जा रही है। शासन को इस संबंध में नीति बनाने की जरूरत है जिससे इस तरह के विवादों में कमी आए तथा आम जनता को राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad