Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सूटकेस में मिली थी लाश, ब्वाय फ्रेण्ड गिरफ्तार



सूटकेस में मिली थी लाश, ब्वाय फ्रेण्ड गिरफ्तार
यूपी डेस्कः
हापुड़ में 30 मई को सुबह 8 बजे पिलखुवा थाना क्षेत्र के सिखेड़ा नहर किनारे ग्रामीणों ने झाड़ियों में एक लावारिस सूटकेस बरामद किया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सूटकेस के अंदर एक युवती की लाश मिली। युवती की गला घोंट कर हत्या की गई थी। शव करीब एक सप्ताह पुराना था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। 


आरोपी ने पैसों के सिलसिले में अपनी प्रेमिका की हत्या की थी। पुलिस ने बताया कि युवती ने अपने प्रेमी को कार खरीदने के लिए एक साल पहले 5 लाख 25 हजार रुपए उधार दिए थे। अब वह अपने पैसे मांग रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। आरोपी ने पैसे देने के बहाने दिल्ली स्थित अपने किराए के मकान में बुलाया। इसके बाद युवती की उसी की चुनरी से गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को एक सूटकेस में भरकर घर से 50 किलोमीटर दूर हापुड़ में नहर में फेंक दिया था। शव की बरामदगी के 24 घंटे बाद इसकी शिनाख्त हो सकी थी। 


पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए युवती की शिनाख्त की कोशिशें शुरू कीं। आसपास के जिलों के सीमावर्ती थानों में उसकी तस्वीर भेजी। युवती की पहचान दिल्ली निवासी नीलेश (26) के रूप में हुई। एसपी केजी सिंह ने बताया कि आरोपी सतेंद्र यादव और मृतका नीलेश (दोनों अविवाहित) पिछले तीन वर्षों से दोस्त थे। नीलेश ने अपने सत्येंद्र को अपना फ्रेंड बताया था। दोनों पहले निजी कंपनियों में काम करते थे, हालांकि नीलेश ने डेढ़ साल पहले किडनी की बीमारी के चलते नौकरी छोड़ दी थी। एक साल पहले सतेंद्र ने नीलेश से 5.25 लाख रुपए उधार लेकर कार खरीदी थी। सत्येंद्र को शक था कि नीलेश किसी अन्य युवक से बात करती है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad