Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कांग्रेस पार्टी ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन



कांग्रेस पार्टी ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
बस्ती, 05 जून।
गुरूवार को कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के संयोजन में प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश के अनुरूप साऊंघाट विकास खण्ड के पैडा गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 150 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क औषधि उपलब्ध कराया गया। डा. वाहिद अली सिद्दीकी, सेराज अहमद के साथ ही अनिल चौधरी, निलाक्षी यादव, महिमा चौधरी, गीता पाठक, रमजान अली आदि ने योगदान दिया। 


स्वास्थ्य शिविर को सम्पन्न कराने में कांग्रेस नेता संदीप श्रीवास्तव, अलीम अख्तर आदि ने योगदान दिया। कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि पार्टी जन सेवा के माध्यम से लोगों से जुड़ने की पहल जारी रखे हुये हैं। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर उसी का हिस्सा है। इसी कड़ी में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिव  नरायन पाण्डेय के संयोजन में सिविल बार गेट नम्बर 2 के सामने निःशुल्क विधिक कानूनी सलाहकार शिविर का आयोजन किया जिसमें अनेक लोगों को निःशुल्क जानकारी दी गई। 


विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिव नरायन पाण्डेय ने बताया कि पार्टी काग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओ का मुकदमा निःशुल्क लड़ रही है। शिविर में कोआर्डिनेटर निर्मला पासवान, देवेन्द्र श्रीवास्तव, अनिल भारती, गिरजेश पाल ने कहा कि विधिक शिविर गरीबों के लिये बहु उपयोगी सिद्ध होगे और इसकी निरन्तरता को बनाये रखा जायेगा। विधिक शिविर को सम्पन्न कराने में ई. राज बहादुर निषाद, राकेश पाण्डेय गांधियन, अतीउल्ला सिद्दीकी, आशुतोष पाण्डेय, राम बचन भारती, नफीस अहमद, राजेन्द्र गुप्ता, रामधीरज चौधरी, जितेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने सहयोग किया। 


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad