Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महराजगंज में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने किया पौधरोपण



महराजगंज में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने किया पौधरोपण
महराजगंज, 05 जून (सुनील कुमार पाण्डेय)
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिलाधिकारी लगभग 10 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। विद्यालय प्रांगण में उन्होंने डीएफओ महराजगंज के साथ आम का पौधा लगाया। 


जिलाधिकारी महोदय ने सभी उपस्थित बच्चों को वृक्षों के महत्व के विषय में बताते हुए उन्हें वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे अपनी माता के नाम पर एक पौधा लगाएं और जैसे उनकी माताएं उनका ख्याल रखती हैं, वो भी अपने लगाए पौधे का ख्याल उसी प्रकार रखें। जिलाधिकारी महोदय ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज जनपद में गंगा दशहरा और अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम की थीम पर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया है। 


अभियान के प्रथम दिवस पर आज फरेंदा स्थित मणिकौरा ग्राम पंचायत में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के नेतृत्व में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। साथ ही आज संध्या को त्रिमुहानी घाट पर गंगा आरती का आयोजन भी किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा 04 जून को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया था, जिसमें अधिकारियों ने भी श्रमदान किया था। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि लोग पेड़ लगाएं और पेड़ को बचाएं। 


उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और नदियों व जलाशयों में गंदगी न फेंकने की अपील की। जिलाधिकारी ने बच्चों को मिष्ठान्न भी वितरित किया। इस अवसर पर सीएमओ महराजगंज, बीएसए महराजगंज, बीईओ सदर सहित अन्य अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया। बीएसए सुश्री ऋद्धि पाण्डेय ने कहा कि जनपद के समस्त 1709 परिषदीय विद्यालयों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। सभी विद्यालयों में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad