Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महराजगंज शिक्षा विभाग में मौज काट रहे बाबू, मुंशी संभाल रहे जिम्मेदारी



महराजगंज शिक्षा विभाग में मौज काट रहे बाबू, मुंशी संभाल रहे जिम्मेदारी
महराजगंज ब्यूरो (सुनील कुमार पाण्डेय)
जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में एक बड़ा खेल सामने चल रहा है, जिससे न केवल शासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं बल्कि सरकारी गोपनीयता की सुरक्षा भी खतरे में नजर आ रही है। यहां तीन ऐसे कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत पाए गए हैं जिनकी न तो कोई आधिकारिक नियुक्ति है और न ही वे किसी आउटसोर्सिंग प्रक्रिया के तहत रखे गए हैं। 


सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर यह लोग हैं कौन, और इन्हें किस आधार पर संवेदनशील कार्यालयीय कार्यों में संलग्न किया गया है। जानकारी के अनुसार, बेसिक शिक्षा कार्यालय में तैनात तीन लिपिकों ने स्वयं के खर्चे पर निजी असिस्टेंट रख लिए हैं, जो उनके स्थान पर टाइपिंग व अन्य कंप्यूटर कार्य कर रहे हैं। यह निजी ऑपरेटर सीधे तौर पर गोपनीय सरकारी दस्तावेजों को संभाल रहे हैं, जो नियमों के पूरी तरह खिलाफ है। खास बात यह है कि ये असिस्टेंट्स बेसिक शिक्षा अधिकारी के ठीक सामने बैठकर काम कर रहे हैं, जिससे यह संदेह और गहरा हो जाता है।


कहीं यह सब अधिकारियों की जानकारी में तो नहीं हो रहा। विभागीय सूत्रों की मानें तो जिन तीन बाबुओं को यह निजी सहायक दिए गए हैं, उन्हें स्वयं टाइपिंग कार्य करना नहीं आता है। अब यह बात कितनी सही है, यह तो जांच का विषय है, लेकिन मीडिया की टीम जब कार्यालय पहुंची तो ये प्राइवेट बाबू मौके से भागते नजर आए। इस पूरे प्रकरण पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडे ने कहा कि मामला संज्ञान में लिया गया है और जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि इस मामले में कब तक कार्रवाई होती है और क्या कार्रवाई होती है 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad