Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नाजायज रिश्ते का शक, पत्नी को उतारा मौत के घाट



नाजायज रिश्ते का शक, पत्नी को उतारा मौत के घाट
गोरखपुर, उ.प्र.।
पति ने पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी, लाश के साथ एक घण्टा बैठा रहा, इसके बाद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया और वारदात की पूरी जानकारी दी। पत्नी 2 महीने की प्रेग्नेंट थी। आनन-फानन में पुलिस उसे लेकर घर पहुंची। वहां देखा तो महिला की लाश बेड पर खून से लथपथ पड़ी थी। जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बेटी की मौत की खबर सुनकर उसकी मां घर पहुंचीं। लाश को देखकर वह बेहोश हो गईं। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने दो साल पहले लव-मैरिज की थी। 


अफेयर के शक में उसने बुधवार सुबह वारदात को अंजाम दिया। महिला का अंतिम संस्कार देर रात कालेसर स्थित मोक्षधाम पर हुआ। परिवार का कोई भी मुखाग्नि देने नहीं पहुंचा। डोमराज ने चिता को आग दी। इस दौरान सीओ गीडा और पुलिस के जवान उपस्थित रहे। पूरा मामला सहजनवा के बाहिलपार गांव का है। आरोपी अंगद शर्मा सहजनवा का रहने वाला है। वह तमिलनाडु में बढ़ई का काम करता था। उसने दो साल पहले नेहा से लव-मैरिज की थी। 


नेहा का घर अंगद के घर के सामने था। दोनों की जाति अलग-अलग होने के कारण परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। इसलिए दोनों ने मंदिर में जाकर शादी की थी। शादी के बाद अंगद पत्नी नेहा को लेकर तमिलनाडु चला गया था। कुछ समय बाद वह उसे वापस गांव ले आया। नेहा को सहजनवा में किराए पर कमरा दिलवाया गया, लेकिन बाद में वह गीडा थाना क्षेत्र में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के घर चली गई। वहां वह एक वाहन एजेंसी में काम करने लगी।


दो महीने पहले अंगद तमिलनाडु से वापस लौटा। उसने नेहा को किसी से फोन पर बात करते हुए देख लिया। इस पर उसने पूछा -किससे बात कर रही थी? नेहा ने जवाब दिया- कंपनी के प्रोजेक्ट के बारे में बात कर रही थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच रोज झगड़े होने लगे। 3 जून की रात दोनों के बीच फिर लड़ाई हुई। इसके बाद दोनों सो गए। बुधवार सुबह अंगद ने नेहा के सिर पर वार किया और फिर चाकू से गला रेत दिया। वारदात के बाद वह करीब एक घंटे तक लाश के पास बैठा रहा। इसके बाद वह खुद थाने पहुंच गया और हत्या की जानकारी दी। नेहा की मां सियापति ने कहा-आरोपियों को फांसी की सजा मिले। हम गरीब लोग हैं। ज्यादा जमीन और घर भी नहीं है।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad