Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मृत मिला मुस्लिम युवक, पहचान नहीं



मृत मिला मुस्लिम युवक, पहचान नहीं
बस्ती, 09 जून। जिले में रुधौली थाना क्षेत्र के पड़री चौराहे से घोसियारी जाने वाले रास्ते पर रविवार को किसाने यादव के खाली पड़े खेत में करीब 28 वर्षीय युवक का शव मिला। आसपास के लोगों की मानें तो तीन युवक उसे दौड़ाते हुए आ रहे थे, ये अचानक गिर गया, और पीछा कर रहे लोग लोग भाग गए। गांव के चौकीदार राम नरेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक व फोरेंसिक टीम से जानकारी ली। मृतक एक मुस्लिम युवक है। युवक ने काले व लाल रंग की बनियान व काले रंग की पैंट पहने हुए है। युवक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में एमएस का टैटू बना है। जबकि बाएं हथेली पर हर स्केच पेन से दिल बनाकर अंग्रेजी में कुछ मिलावटी अक्षर लिखा गया है। युवक के बाएं बाजू पर चोट के निशान, माथे पर व सिर पर पीछे की तरफ भी चोट के निशान पाए गए हैं। वही छानबीन के दौरान युवक की पास एक सिगरेट जलाने का लाइटर व कुछ दूरी पर खराब घड़ी मिली है। सोशल मीडिया के जरिए पहचान का प्रयास किया जा रहा है। 
Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad