Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

संतकबीर नगरः चर्चा में है देवर भाभी की शादी



संतकबीर नगरः चर्चा में है देवर भाभी की शादी
धनघटा, संत कबीरनगर (शैलेन्द्र कुमार)
महुली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में देवर भाभी की शादी चर्चा मे है। दोनो ने आपसी सहमति से नगर पंचायत अध्यक्ष के कैंप कार्यालय में शादी की। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग और सभासद भी मौजूद थे। इस शादी में पति नहीं पहुंचा।


बता दें कि हरिहरपुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 के रहने वाले युवक कल्लू की शादी छह महीने पहले गोरखपुर जनपद के सहजनवा निवासी खुशबू से हुई थी। शादी के एक महीने बाद कल्लू रोजगार के सिलसिले में मुंबई चला गया। इस बीच खुशबू की नजदीकी अपने देवर अमित से बढ़ने लगी। जब परिवार को इस बात की जानकारी हुई, तो दोनों घर छोड़कर भाग गए। परिवार ने किसी तरह दोनों को ढूंढ निकाला। दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। मामला नगर पंचायत हरिहरपुर के अध्यक्ष रवीन्द्र प्रताप शाही उर्फ पप्पू शाही के पास पहुंचा। उन्होंने बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन जब दोनों नहीं माने, तो परिवारों की सहमति से उनकी शादी करा दी गई।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad