Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हाथरस में गर्भवती हुई 13 साल की रेप पीड़िता



हाथरस में गर्भवती हुई 13 साल की रेप पीड़िता
यूपी डेस्कः
हाथरस में बाथरूम में नहा रही किशोरी के साथ एक किशोर ने रेप कर दिया। नाबालिग के परिजनों को वारदात के पांच महीने बाद जानकारी हुई, जब वह प्रेग्नेन्ट हो गई। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पूरा मामला हाथरस स्थित सादाबाद थाना क्षेत्र का है। 


यहां की रहने वाली एक किशोरी के माता-पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गत 25 दिसंबर को उसकी 13 साल की बेटी बाथरूम में नहा रही थी। उसी समय पड़ोस का रहने वाला एक किशोर घर में घुस आया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की उम्र भी 18 साल से कम है। उसने किशोरी से रेप कर धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। इसके बाद पीड़िता चुप रही और गर्भवती हो गई। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad