Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

माता पिता खेत पर गये, बेटी संग दरिंदगी



माता पिता खेत पर गये, बेटी संग दरिंदगी
यूपी डेस्कः महिलाओं और मासूम बच्चियों संग हो रही दुराचार की घटनाओं को रोकने में यूपी पुलिस नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र का है जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 9 जून को विजयीपुर गांव में हुई। पीड़िता के माता-पिता खेत पर काम करने गए थे।





इसी दौरान गांव का युवक सौरभ घर में घुस गया। आरोपी ने नाबालिग को अकेला पाकर दुष्कर्म किया। माता-पिता के लौटने पर पीड़िता ने पूरी घटना बताई। पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पीड़िता को महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सौरभ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर के मुताबिक, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को मंगलवार शाम मूसानगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad